फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दंपती साथ रहने के लिए हुए रजामंद

विज्ञापन
फोटो26एयूआरपी 05- पति-पत्नी के विवादित मामले की सुनवाई करतीं महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर व प्रोज? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। नई किरण प्रोजेक्ट के तहत रविवार को पति-पत्नी के विवादित मामलों से जुड़ी 10 फाइलों पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान चार दंपतियों ने अपने-अपने गिले-शिकवे दूर कर फिर से साथ रहने की रजामंदी दी।
विज्ञापन

महिला थाना परिसर में नई किरण प्रोजेक्ट में सुनवाई शुरू हुई। जहां थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर के अलावा प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर दिलीप गुप्ता, छाया तिवारी, संजू तिवारी ने विवादित मामलों की सुनवाई शुरू की। इस मौके पर कसबा खानपुर निवासी आसमीन ने पति करीम निवासी खानपुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जबकि करीम ने आरोपों को झूठा बताया। हालांकि बाद में दोनों ने अपनी-अपनी गलती मानते हुए एक-दूसरे से माफी मांगी और साथ रहने की रजामंदी दी। इस तरह से द्वारिकापुर निवासी दिनेश राजपूत व सहायल थाना क्षेत्र निवासी पूनम ने भी एक-दूसरे पर दहेज की मांग करने व बेवजह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए। जहां बाद में प्रोजेक्ट टीम व थानाध्यक्ष के समझाने पर दोनों ने अपनी-अपनी गलती मानी और फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके अलावा सुनवाई के दौरान दलेलनगर अजीतमल निवासी उर्मिला व इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के के हाफिज नगर निवासी मो.मुशीर तथा अजीतमल के गांधीनगर निवासी सोनी व इसी कोतवाली क्षेत्र निवासी भूरे ने भी सुनवाई के दौरान अपने-अपने गिले-शिकवे दूर कर फिर से साथ रहने के लिए रजामंदी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने बताया कि चार प्रकरणों में समझौता हुआ है। जबकि शेष बची छह फाइलों पर सुनवाई के लिए आगे की तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें