फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहौली से यमुना नदी तक सर्विस रोड को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मिहौली से यमुना नदी तक सर्विस रोड और अस्ता-नौरी के बीच में अंडरपास निर्माण की मांग को यूपीडा ने मान लिया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन बंद कर दिया।
विज्ञापन

अस्ता और नौरी गांव के ग्रामीण मिहौली से यमुना नदी तक सर्विस रोड और अस्ता और नौरी के बीच अंडरपास की मांग काफी समय से कर रहे थे। मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को एक्सप्रेस वे का निर्माण रुकवा दिया था और धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने हंगामा किया था।
सदर एसडीएम मनोज कुमार के समझाने पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बाधा पहुंचाए बिना सड़क किनारे धरना प्रदर्शन जारी रखा था। शनिवार को यूपीडा के महाप्रबंधक राजेश मोहन गुप्ता ने लिखित तौर पर मिहौली से यमुना नदी तक सर्विस रोड की मांग स्वीकार कर ली। एक मांग पूरी हो जाने पर ग्रामीण अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें