अछल्दा। व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे स्टेशन अछल्दा के उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उपाधीक्षक अमित सिंह को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मेमो, महानंदा व तूफान एक्सप्रेस का ठहराव होता था।
इससे ग्रामीण क्षेत्र के अन्य स्टेशनों के मुकाबले इस स्टेशन को ज्यादा राजस्व मिलता था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू किया, तो इस लाइन पर पैसेंजर गाड़ी दी गईं। व्यापारियों ने दोबारा से मेमो, महानंदा, तूफान एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महेश चंद्र कौशल, शानू खान, कुलदीप, सुरेंद्र गुप्ता, वसीक अहमद, राहुल दिवाकर, मेंहदी हसन, अजब सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)