फोटो19एयूआरपी24- विश्वनाथ सिंह यादव। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों दिबियापुर निवासी सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा मेडल मिला है। उनके घर लौटने पर दिबियापुर एवं पैतृक गांव धरमाई का पुर्वा में लोगों ने खुशी जताते हुए बधाइयां दी।
17 दिसंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस का आयोजन हुआ था। इसमें धरमाई का पुर्वा गांव के मूल निवासी एवं दिबियापुर के लोहियानगर में रहने वाले विश्वनाथ सिंह यादव को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से प्रदान किया। विश्वनाथ सिंह मध्य प्रदेश सशत्र बल की 17 वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल पद पर रहे। उन्होंने 38 वर्षों से अधिक समय तक मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों में सेवाएं दीं हैं। वह पिछले माह ही सेवाएं पूरी कर अपने घर आ गए हैं। इस पुरस्कार की घोषणा 26 जनवरी को हुई थी।