फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक पद के लिए मतदान आज

विज्ञापन
फोटो 19 एयूआरपी 8 - चुनाव से पूर्व तैयारियों में जुटी पोलिंग पार्टियां संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक पद के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। रविवार को अछल्दा व औरैया ब्लॉक पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 37 पदों पर एकल नामांकन होने के चलते पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान की मृत्यु होने से व अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कन्हौं में सदस्य पद रिक्त होने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत करमपुर में प्रधान पद के लिए व अछल्दा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि 37 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
रविवार को सदर ब्लॉक से पंचायत करमपुर व अछल्दा ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां कन्हौ के लिए रवाना हुई। यहां पर 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा और 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉकों में मतगणना होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी रेखा एस. चौहान ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें