फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह के न आने पर दोहरे हत्याकांड की सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में मंगलवार को गवाह के अनुपस्थित रहने के कारण न्यायिक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि इस कांड में विभिन्न जेलों में निरुद्ध सपा एमएलसी व उनके दो भाई समेत 11 आरोपी कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन

15 मार्च 2020 को शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सपा एमएलसी कमलेश पाठक के अलावा उनके दो सगे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक समेत 11 सगे संबंधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसमें पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया था। इस प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय एमपीएमएलए कोर्ट रजत सिन्हा के समक्ष चल रहा है। जिसमें एक वादी की गवाही पिछले मंगलवार को पूरी हो जाने के बाद आज की तारीख पर दूसरे गवाह मृतक के भाई संजय चौबे को तलब किया गया था। लेकिन आज वह उपस्थित न हो सका। इस पर कोर्ट ने गवाह संजय चौबे के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर अगली तिथि 21 दिसंबर को तलब किया है। गवाह के न आने के कारण सभी आरोपी तुरंत वापस जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें