फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से नहीं मिला पोषाहार, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी-10- आंगवाड़ी केंद्र के बाहर पोषाहार लेने पहुंचे ग्रामीण व बच्चे। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। कमजोर व कुपोषित बच्चों के साथ गर्भवती धात्रियों को दिए जाने वाले पोषाहार में हेराफेरी की जाने लगी है। भाग्यनगर ब्लॉक के देवरपुर में तीन माह से पोषाहार न मिलने से ग्रामीणों में रोष है। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार की आपूर्ति कर वितरण कराया जाता है, लेकिन इन दिनों ग्राम पंचायत देवरपुर में पोषाहार वितरण नहीं किया जा रहा है। गांव के सत्येंद्र कुमार, चंदन तिवारी, साधना, संगीता, रूपम देवी, रानी देवी, आशा देवी, सीमा आदि ने बताया कि उन्हें केंद्र पर तीन माह से पोषाहार नहीं मिला है। जब भी वह लोग पोषाहार लेने जाते हैं तो हीलाहवाली कर वापस कर दिया जाता है। इसको लेकर गांव के लोग 1076 व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें कर चुके हैं। सोमवार को काफी संख्या में लाभार्थियों को पोषाहार न दिए जाने से नाराज लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज शिकायत की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुगरवती ने बताया कि अभी जितना पोषाहार मिला था उतना बांट दिया गया है। ग्रामीण गलत आरोप लगा रहे हैं।
जिम्मेदार बोले
ब्लॉक भाग्यनगर की प्रभारी सीडीपीओ पुष्पा शुक्ला ने बताया कि पोषाहार देरी से आ रहा है। अभी दो महीने का पोषाहार और आ गया है। एक दो दिन में सभी केंद्रों पर पोषाहार पहुंचा दिया जाएगा। पोषाहार वितरण में बरती जा ही लापरवाही की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें