फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावता गोशाला में एक गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। देखरेख के अभाव और असफरों की उदासीनता के चलते गोवंशों की हालत बद से बदतर है। अमावता गोशाला में एक गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अस्थायी गोआश्रय स्थल संचालित कराए हैं। अजीतमल विकासखंड की ग्राम पंचायत अमावता में बनी गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा है। उनके खाने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गोवंश बीमार हो रहे हैं।
कस्बा क्षेत्र के अमावता गांव में संचालित गोशाला में कुल 80 गोवंश है। गोवंशों को धान का सूखा पुआल खिलाया जा रहा है। पिछले कई महीनों से हरा चारा नहीं है। भूख की वजह से कई गोवंश बीमार व कमजोर हो गए हैं। ग्रामीण मोहित सेंगर, राघवेंद्र कुमार, अनिल कुमार का कहना है कि पर्याप्त चारा न होने से गोवंश बीमार हो रहे हैं। कई ने पहले दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश ने बताया कि गोशालाओं में हरे चारे की कमी के चलते गोवंश कमजोर हो रहे है। बीमार गोवंशों का इलाज किया जा रहा है। दो गोवंशों में से एक की मौत और एक का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें