फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीए चुनाव : नौ पदों के लिए 388 अधिवक्ता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिशन का चुनाव सोमवार को पूरे शबाब पर देखने को मिला। घोषणा के बाद प्रत्याशियों ने संपर्क अभियान को गति प्रदान की। एल्डर्स कमेटी ने प्रत्याशियों की घोषणा की। वहीं, जिन पदों पर चुनाव नहीं होगा उन पदों के उम्मीदवारों की भी घोषणा की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) की चुनाव प्रक्रिया के तहत नौ पदों के लिए एल्डर्स कमेटी द्वारा प्रत्याशियों की सोमवार को घोषणा होनी थी। एल्डर्स कमेटी ने दोपहर बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार अवस्थी, संजीव कुमार चतुर्वेदी उर्फ छुन्ना, सतीश चंद्र राजपूत, सुनील कुमार दुबे, सुरेंद्र नाथ शुक्ल और महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार त्रिवेदी, किशोर सिंह गौर, प्रदीप कुमार तिवारी, प्रेम नारायण शंखवार चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए अवनीश सिंह, देवेंद्र कुमार दीक्षित, सर्वेश कुमार यादव और कनिष्ठ सदस्य पद पर होने वाले चुनाव में अंकित कुमार, आशीष राना, हरिओम शुक्ला, कंचन कुमारी, मुहम्मद सगीर, रवि प्रताप सिंह, उपेंद्र कुमार सिंघानिया, विजय कुमार पांडेय मैदान में हैं। कमेटी ने बताया कि नियमों के तहत 18 दिसंबर को अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ सदस्यों के पदों पर मतदान होगा। जिसमें 388 वकील सदस्य हिस्सा लेंगे।
इन पदों पर नहीं होगा चुनाव
कमेटी ने घोषणा कर बताया कि एक-एक दावेदार होने के चलते कुछ पदों पर चुनाव नहीं होगा। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र पाल, संयुक्त मंत्री के पदों पर विनायक राव शाक्य, रविकांत, मो. तैय्यब के अलावा उपाध्यक्ष पद पर शिवम शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार और वरिष्ठ सदस्य के पदों पर श्याम बिहारी शुक्ल, रविंद्र नाथ दुबे, निखिलेश कुमार, बहन सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार गुप्ता, अरुण कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

कनिष्ठ कोषाध्यक्ष का एक पद रहा रिक्त
नामांकन के दौरान कनिष्ठ कोषाध्यक्ष पद पर चार नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जिसमें दो दावेदारों ने नामांकन पत्र वापस लिए और एक का नामांकन पत्र निरस्त किया गया था। जिसके चलते अब एक ही पद पर अरविंद कुमार का चयन हो गया। जबकि दूसरा पद रिक्त रहा। रिक्त पद के निर्वाचन हेतु बाद में कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें