फोटो 05एयूआरपी22- फफूंद की नवगठित कमेटी के पदाधिकारर।यों के साथ जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी उर्फ बबल?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की बैठक रविवार को कस्बा फफूंद में आयोजित की गई। जिसमें फफूंद नगर की कमेटी सर्वसम्मति से घोषित की गई। इस मौके पर मौजूद जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने नवचयनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी को व्यापारी हित में संघर्ष करने और पदों का दायित्व निभाने की शपथ दिलाई।
फफूंद कस्बे में अछल्दा चौराहे के समीप एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें 100 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया। संगठन जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर काम करना है। कहा कि संगठन हर छोटे-बडे़ व्यापारी के हित में काम करता है और आगे भी करता रहेगा। फफूंद नगर इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से फफूंद नगर इकाई का अध्यक्ष वसीम प्रधान, महामंत्री सुभाष चंद्र राजपूत, नगर कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चंद्र गुप्ता को मनोनीत किया गया है। युवा जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने फफूंद युवा नगर अध्यक्ष शशांक मिश्रा उर्फ मनु, रेनु गुप्ता को महामंत्री, देवकी नंदन को युवा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इससे पहले जिला कमेटी के महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने सभी को पद की शपथ ग्रहण कराई।
इस मौके पर तरुण अग्रवाल, पप्पू कुशवाहा, नंद, विकास दुबे, अकील, प्रदीप पांडेय, अबरार, यूनिश भाई, रहीशुद्दीन, रामजी कुशवाहा, रामकुमार विश्नोई, अजय अग्निहोत्री, रीतेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, मऊआ बाजपेई, भानू राजपूत आदि मौजूद रहे।