फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर खुले पड़े मैनहोल, हादसे को दावत

विज्ञापन
ोटो 20 एयूआरपी-17 - शहर के बनारसीदास मोहल्ले में खुला मैनहोल - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सड़क पर खुले मैनहोल हादसों को दावत दे रहे हैं। बरसात के दौरान पानी की निकासी के लिए शहर के कुछ मैनहोल के ढक्कन पालिका कर्मचारियों ने हटा दिए थे, ताकि पानी की अच्छे से निकासी हो सके। बरसात गुजरने के बाद भी इनको बंद करने की किसी को सुध नहीं आई है। ऐसे में अक्सर दोपहिया वाहन चालक इनमें फंस कर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में ऊबड़-खाबड़ सड़कों की समस्या पुरानी है। शासन और प्रशासन के दावों के बाद भी टूटी सड़कें दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं तो नई दिक्कत यहां- वहां खुले पड़े मैनहोल पैदा कर रहे हैं। शहर की सड़कों पर मैनहोल खुले पड़े हैं। रोज सफाई कर्मियों की टीम भी पालिका प्रशासन के अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट देती है। बावजूद इसके पालिका द्वारा इन मैनहोल को बंद कराने की व्यवस्था नहीं की गई है। कई लोग इनमें गिरकर घायल हो चुके हैं। यह सिलसिला अब भी बरकार है। रात के अंधेरे में राहगीरों को जानकारी नहीं हो पाती, जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
पालिका को ध्यान देने की जरूरत
पालिका को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि मैनहोल खुले होने की वजह कई बार लोग इसमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।- हर्षित गुप्ता सत्तेश्वर
विज्ञापन

हादसे को दे रहे आमंत्रण
शहर में मैनहोल खुले होने का मतलब सभी को अच्छी तरह से मालूम है। ज्यादातर नाले चोक हैं। पालिका मैनहोल के जरिए बरसात के पानी व जलभराव को खत्म करने की कोशिश करती है। इसकी वजह से हादसे हो जाते हैं।-निखिल पोरवाल, बनारसीदास
बंद दिए जाए मेनहोल
लगता है कि पालिका प्रशासन को जनहित के काम से कोई भी लेना-देना नहीं है। यही वजह है कि शहर के मैनहोल आज तक बंद नहीं किए गए हैं। -चंदू दुबे, आवास विकास
नहीं हो रही सुनवाई
बारिश के दिनों में और रात के समय यह मैनहोल जानलेवा साबित होते हैं। इनको बंद कराने के लिए कई बार पालिका प्रशासन से फरियाद की गई है। आज तक बंद नहीं हो सके हैं।-प्रिंस वर्मा बनारसीदास
इन स्थानों पर खुले हैं मैनहोल
- बनारसीदास तिराहा पुलिया
- पंछैया टोला मार्ग पर
- सत्तेश्वर मोहल्ला में पांडेय गेस्ट हाउस के पीछे वाली गली
जिम्मेदार बोले
शहर में मैनहोल खुले होने की शिकायत मिली थी। कई स्थानों पर इन्हें बंद कराया गया है। जहां पर खुले रह गए हैं, मौके पर कर्मचारियों को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और इन्हें बंद कराया जाएगा।- बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें