फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात किए चोरी

विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी-7- चोरी के बाद जानकारी देता गोवर्धन लाल। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। थाना क्षेत्र के सबहद में रविवार रात घर के अंदर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को जानकारी देते हुए सबहद निवासी गोवर्धन लाल पुत्र सीताराम ने बताया कि उसके गांव में दो मकान हैं। एक मकान में वह परिवार के साथ रहता है। रविवार रात वह परिवार के साथ सो रहा था। रात में घर के अंदर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे 20 हजार रुपये, करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। रात में ही जब वह उठा तो उसे कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा दिखाई दिया। जिस पर उसे चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस ने छानबीन की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें