फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला के कान से कुंडल खींच किया लहूलुहान

विज्ञापन
फोटो24एयूआरपी 42- लहूलुहान कान दिखाती लूट की शिकार महिला । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर में बाइक सवार लुटेरों ने शुक्रवार की शाम घर जा रही एक महिला के कान का कुंडल नोंच ले गए। जिससे महिला का कान बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के दावे एक के बाद एक फेल होते नजर आ रहे हैं। नरायनपुर चौकी क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने सुंदरीपुर निवासी रीता देवी पत्नी ब्रजेंद्र कुमार के कान का कुंडल खींच ले गए। कुंडल खिंचने से महिला के कान से खून की धार बह निकली। कुंडल खिंचने के बाद दर्द से कराहती महिला रोती-बिलखती चिल्लाती रही लेकिन तब तक बाइक सवार लुटेरे भाग गए।
सूचना पर पहुंचे नरायनपुर चौकी इंचार्ज राहुल सोनकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें