फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और प्रशासन की टीम ने सील किए दो अल्ट्रासाउंड सेंटर

विज्ञापन
फोटो 24एयूआरपी36- बिधूना स्थित सेंटर पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। जिले में संचालित हो रहे कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पंजीकृत डॉक्टर अन्य जनपदों के कई सेंटरों में पंजीकृत पाए गए। जिसमें एक डॉक्टर का 28 जगह रजिस्ट्रेशन पाया गया था। इसके बाद डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर बिधूना के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन से हुई जांच में जिले के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नियमों की अनदेखी कर डॉक्टरों ने रजिस्ट्रेशन करा रखे थे। इसमें डॉ. आदेश जेम्स के जिले के कई सेंटरों पर पंजीयन होने से साथ आस पास के जिलों में 28 जगह पंजीयन पाया गया था। इस मामले में पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने चार अल्ट्रासाउंड सेंटर चिह्नित किए थे। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया था। इधर, डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. शलभ मोहन, एसडीएम बिधूना राशिद अली खान ने बिधूना स्थित श्री वैष्णो और बेला स्थित खुशी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील किया।
एसडीएम बिधूना ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सेंटरों पर अभिलेखों की जांच की गई। बताया कि इन सेंटरों पर चिकित्सक डॉ. आदेश जेम्स के अभिलेख लगे थे। जबकि संबंधित चिकित्सक द्वारा फर्जी तरीके से अभिलेखों का प्रयोग करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें