फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के डिप्टी कलेक्टर आदित्य बने आईएएस

विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी-45- यूपीएससी में 92वीं रैंक पाने वाले डिप्टी कलेक्टर आदित्य का मुंह मीठा करते जिलाधिक? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले के डिप्टी कलेक्टर आदित्य सिंह आईएएस बन गए हैं। उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा में 92 वीं रैंक हासिल की है। देर शाम डीएम सुनील कुमार वर्मा ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 761 उम्मीदवार पास हुए हैं। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के गांव खिथाबी के रहने वाले आदित्य सिंह जिले में 15 अप्रैल से डिप्टी कलेक्टर के पद पर मुख्यालय में तैनात हैं। शुक्रवार को यूपीएससी से जारी परिणाम में उनकी 92वीं रैंक रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा समेत कई अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। आदित्य ने बताया कि पिछले बार की यूपीएससी परीक्षा में इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस(भारतीय सूचना सेवा) मिली थी। लेकिन ज्वाइन नहीं किया था। आगे तैयारी की और इस बार बढ़िया रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें