फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरा छाये पर बरसे नहीं, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
फोटो 22एयूआरपी15- दोपहर के समय तेज धूप से कुछ इस तरह युवतियों ने किया बचने का प्रयास - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। रविवार को दिन में बादल छाये रहने से बारिश के आसार नजर आए, लेकिन पूरे दिन पानी न बरसने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। कूलर भी बेअसर साबित हुए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. अनंत कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.1 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में हवाएं नौ से 19 किलोमीटर प्रतिघंटा और रात में 13 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम में आर्द्रता 58 प्रतिशत रही।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 24 अगस्त तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की बारिश के आसार भी है। रविवार सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर को बादलों के छाने से लोगों को बारिश के आसार दिखे। गर्मी से निजात के लिए लोग कूलर के सामने बैठे, लेकिन उससे भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें