फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की जुताई करते समय चौकीदार गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के कमलपुर-ताजपुर में खेत की जुताई करने गया गांव का चौकीदार अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आस पास के खेत पर मौजूद किसान चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन

कमलपुर-ताजपुर निवासी चौकीदार बुधवार शाम को खेत पर धान रोपाई के लिए जुताई करने गया था। इसी बीच अचानक वह खेत पर ही गिर गया। उसे गिरता देख पास मौजूद किसान दौड़ पड़े। गांव के लोग उसे बिधूना स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी खेत पर जा पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें