फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी सौ फीसदी आर्गेनिक खेती करने की सलाह

Fri, 30 Jul 2021 10:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, औरैया

सार

  • विभिन्न फसलों के लिए मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी लेकर किसान खेती करेंगे तो किसानों की आय बढ़ेगी
विज्ञापन
फोटो 29एयूआरपी-32- औरैया के दिबियापुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को स्मृति चिह्न भेंट करते कृषि राज - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों को सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक उत्पाद तैयार करने की सलाह दी। यह बात गेल गांव के ऑडिटोरियम में आयोजित भारत सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि मिट्टी और विभिन्न फसलों के लिए मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी लेकर किसान खेती करेंगे तो किसानों की आय बढ़ेगी। कहा कि आधा-अधूरा ऑर्गेनिक उत्पाद बाजार में अपनी जगह नहीं बना पाता है। जबकि सौ फीसदी ऑर्गेनिक उत्पाद मंडी में आसानी से अपनी जगह बना लेता है। उन्होंने किसानों को पारंपरिक खेती के स्थान पर प्रयोग आधारित खेती करने की सलाह दी। कहा कि प्रदेश में गेहूं का उत्पादन अधिक होता है। इसलिए गेहूं के लिए मार्केट कम हो जाता है। यदि गेहूं के साथ सब्जियां भी उगाएंगे तो निश्चित तौर पर किसानों को उनकी फसल के लिए बाजार आसानी से मिल जाएगा और अधिक मुनाफा भी होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी लक्ष्य निर्धारित करके किसानों को गाइड करें।

राज्यपाल ने लगभग डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ सीधी बातचीत की। उन्होंने सदस्यों से आ रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिले के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाकर महिलाओं के स्वावलंबन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यहां पर टीबी से संक्रमित गोद लिए बच्चों को भी संबोधित किया। उन्हें पोषक आहार की किट भी वितरित की।
विज्ञापन


लगभग 11 बजे गेल गांव पहुंचने पर कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, गेल पाता के प्रभारी अजय त्रिपाठी समेत जिले के आला अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी की। समापन पर कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, डीएम एवं एसपी ने अलग-अलग स्मृति चिह्न दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें