फोटो24एयूआरपी 11- जल स्तर के बढ़त बनाते ही यमुना नदी में उठती लहरें
- फोटो : AURAIYA
औरैया। चारों तरफ हो रही बारिश के चलते यमुना नदी में भी जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। धौलपुर से पानी छोड़े जाने के बाद शुक्रवार को नदी में जल स्तर ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। जो शनिवार दोपहर 12 बजे 101 मीटर के पार पहुंच गई। एक दिन में 103 सेमी जलस्तर बढ़ा है। कल शाम तक 100.24 मीटर जल स्तर था।
शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी में धौलपुर से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। यमुना नदी में चेतावनी बिंदु 112 मीटर व खतरे का निशान 113 मीटर पर अंकित है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक यमुना नदी में शनिवार की सुबह सात बजे पैमाने पर पानी का स्तर 101.400 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 101.540 मीटर पर पहुंच गया था। वर्तमान में जलस्तर में हो रही वृद्धि के चलते हर घंटे एक से दो सेमी की बढ़त बनी हुई है। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु व खतरे के निशान से काफी दूर है। उधर, केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं। नदी में मशीन के माध्यम से जल के स्तर में हो रही हर घंटे बढ़त को दर्ज किया जा रहा है।
इस तरह से दोपहर तक बढ़ता रहा यमुना नदी में जल स्तर
समय जल स्तर मीटर में
सुबह 7 बजे 101.400
8 बजे 101.450
9 बजे 101.470
10 बजे 101.500
11 बजे 101.520
12 बजे 101.540