फोटो 23एयूआरपी34- लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते कृषि राज्य मंत्री एवं विधायक दिब?
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। बांदा जिले के प्रभारी कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने गुरुवार देर शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लाखन सिंह राजपूत से दोनों जिलों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
औरैया जिले में कई विकास योजनाएं दिबियापुर में रोडवेज बस स्टैंड, बरमूपुर में राजकीय मेडिकल कालेज, नौली नाले पर पुल निर्माणाधीन हैं। जबकि जिला जजी, दिबियापुर में बाईपास निर्माण, औरैया से बेला के बीच फोरलेन का निर्माण कार्य होना प्रस्तावित है। औरैया जिले में चल रहीं एवं प्रस्तावित योजनाओं के बारे में कृषि राज्य मंत्री एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। इसके साथ ही बांदा जिले में चल रहीं विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अधूरे पड़े विकास कार्यों की प्रगति बताते हुए उन्हें शीघ्र पूरा कराने पर भी चर्चा की।