फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के चलते तीन घंटे ठप रही शहर की आपूर्ति

विज्ञापन
फोटो24एयूआरपी 20- एक नंबर बिजली केंद्र के स्विच यार्ड में लगे ट्रांसफार्मर का तेल चेक करते बिजली कर? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। फीडर में खराबी आने से बुधवार रात शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। जिससे कई मोहल्लों के लोग परेशान रहे। वहीं, गुरुवार दोपहर मरम्मत के लिए बंद की गई आपूर्ति ने भी लोगों को भीषण गर्मी में रुला दिया। हालांकि तीन घंटे बंद रहने के बाद शाम लगभग पांच बजे आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन

बुधवार रात एक नंबर बिजली केंद्र के फीडर में आई गड़बड़ी से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में लोगों की नींद उड़ गई। जिससे लोग रात भर जागने को मजबूर रहे। आपूर्ति गड़बड़ाने के कारण गुरुवार की सुबह पानी का संकट बना रहा। उधर विभाग की ओर से पूर्व निर्धारित मरम्मत के चलते गुरुवार दोपहर दो बजे शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इस दौरान शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर लगे दोनों ट्रासंफार्मरों का तेल चेक किया गया। साथ ही तारों को भी साफ करने के अलावा मशीनों की कमियों को भी दूर किया गया। इसके बाद शाम पांच बजे आपूर्ति चालू की जा सकी। तीन घंटे तक आपूर्ति बंद रहने से भीषण गर्मी के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए।
इस संबंध में जेई विवेक खरे ने बताया कि मरम्मत कराए जाने के कारण बंद रही आपूर्ति से लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी है। मशीनों में कमी आने से होने वाली दिक्कत से बचाने को यह भी काम जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें