फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों में भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
फोटो 18एयूआरपी29- बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर सेहुद मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर दो कारों की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से एक कार सड़क के किनारे खड्ड में गिर गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान सेहुद मंदिर के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से एक कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। दूसरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
एक कार में सवार दिबियापुर के इंदिरा गांधी कालेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा निवासी गांव ककराही दिबियापुर, उनकी बेटी शैलजा पत्नी शुभम अवस्थी निवासी फफूंद रोड दिबियापुर, सत्यम पुत्र अनूप मिश्रा, किरन पत्नी अनूप मिश्रा घायल हो गए। शुभम अवस्थी ने बताया कि उनकी पत्नी शैलजा बनारस में इंटरव्यू देने के लिए जा रहीं थीं।
विज्ञापन

उधर, दूसरी कार में सवार श्याम जी निवासी भरसेन औरैया को दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सैंफई रेफर कर दिया गया। इसी बीच उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें