फोटो-18एयूआरपी-27- जालौन चौराहे पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जालौन रोड पर एक के बाद एक तीन ट्रक अचानक खराब हो जाने से तीन घंटे जाम लगा रहा। बारिश हो जाने के कारण जाम खुलवाने में देरी हुई। पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों ने खराब ट्रकों के क्रेन से हटवा कर करीब चार बजे यातायात सामान्य कराया।
शुक्रवार सुबह एक बजे के करीब एक ट्रक सदर कोतवाली क्षेत्र के मंगला काली चौराहे पर खराब हो गया। ट्रक खराब होने से धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया। इसी बीच बारिश होने लगी तो जालौन रोड पर जाम में फंसकर दो ट्रक और खराब हो गए। इससे भीषण जाम लग गया। जाम लगने से औरैया के जालौन चौराहे पर भी यातायात प्रभावित रहा। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे वाहनों को हटवाने के साथ धीरे-धीरे जाम में फंसे वाहनों को साइड से निकलवाना शुरू किया।
शाम चार बजे के करीब एक डंपर व दो खराब ट्रकों को क्रेन से हटवाया गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि जालौन चौराहे से लेकर खानपुर बस्ती के सामने तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण और वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से जाम खुलने में देरी हुई।