फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसमपुर में मिला कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में गुरुवार को केसमपुर में कोरोना संक्रमित एक मरीज पाया गया। किसी भी संक्रमित की मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। संक्रमित के मिलने से अब एक्टिव मरीजों की संख्या 32 जा पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग जांच और टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के निर्देश दे रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को गांव केसमपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। जिसको होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार 184 जा पहुंची है। इधर, एक भी संक्रमित मरीज ठीक न होने से जिले में कुल अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9969 है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में 183 है। जिले में अब एक्टिव केस 32 हो गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 19 रह गई है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या भी अब घटकर आठ जा पहुंची है। जिलेभर में स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1700 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब आरटीपीसीआर के कुल 506 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले के बाहर के प्राइवेट कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 24 है। जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर समाप्त हो रही है। लेकिन लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यह लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती है। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया है कि सतर्कता बनाए रखें और लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें