फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से विधूना के युवक की हैलट में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में रविवार को ब्लैक फंगस रोग से पहली मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग मरने वाले युवक का रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। वहीं, सीएमओ ने देर रात स्वास्थ्य अधिकारियों को बीमारी के प्रति अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी पंकज गुप्ता (42) को 10 दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर परिजन बिधूना स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। जहां की गई जांच में उन्हें कोरोना पाया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान ही पंकज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने लगे। इस पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। जहां पर उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने भी ब्लैक फंगस से मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद उनका प्रोटोकाल के तहत कानपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बिधूना स्वास्थ्य केेंद्र प्रभारी ने परिजनों से बात की है। जिस पर उन्हें ब्लैक फंगस होने की जानकारी दी गई है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लैक फंगस से मौत की जानकारी हुई है, मृतक पंकज कहां इलाज हुआ इसका रिकार्ड देखा जा रहा है। बीमारी को लेकर सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें