फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना न होने से एक सप्ताह से गेहूं खरीद ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। जिले में गेहूं खरीद दम तोड़ती नजर आ रही है। कुछ केंद्रों पर केंद्र प्रभारी समय से नहीं पहुंच रहे हैं, तो कुछ केंद्रों पर बारदाना खत्म होने पर किसानों को लौटाया जा रहा है। विभागीय उपेक्षा के चलते किसान दोहरी मार झेल रहा है। जहां उनके गेहूं केंद्र पर खरीदे नहीं जा रहे हैं, वहीं बाजार में कम रेट पर बेचना उनकी मजबूरी बनती जा रही है।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बे में स्थित सहकारी संघ के गेहूं केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से बारदाना नहीं है। जबकि यहां काफी संख्या में किसान अपने टोकन के साथ गेहूं की तौल कराने पहुंच रहे हैं। जिले में एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू करा दी गई थी। बाबरपुर में अब तक 25 किसानों से मात्र 1230 क्विंटल गेहूं ही खरीदा गया है। यहां आ रहे किसानों का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार अपने गेहूं लेकर आ रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी बारदाना न होने के बात कह उन्हें वापस लौटा रहे हैं। कई बार आने पर किसानों को भाड़ा भी देना पड़ा। अब मजबूर हो चुके किसान केंद्र से कुछ कम दामों पर बाजारों में गेहूं बेचने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, कुछ किसान दूसरे केंद्रों पर चक्कर काट रहे हैं।
सहकारी संघ के सचिव/केंद्र प्रभारी आशीष गुप्ता ने बताया कि बीते सप्ताह से बारदाना नहीं है। इसके लिए जिला प्रबंधक को पत्र लिखा गया है। शुक्रवार को बारदाना उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। बारदाना आते ही किसानों से गेहूं खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें