फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई से शिकोहाबाद मांस लेकर जा रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक लोडर में दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लोडर उरई से शिकोहाबाद जा रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर चिरहुली के पास लोडर को रोक लिया। पुलिस के देखते ही उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दो क्विंटल से अधिक मांस मिला है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग यमुना पुल की ओर से प्रतिबंधित मांस लेकर लोडर से आ रहे है। पुलिस ने चिरहुली गांव के पास लोडर पकड़ लिया। इसी बीच पीछे बैठे लोग भाग निकले। पुलिस ने दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने अपना नाम धर्मेंद्र निवासी फिरोजाबाद, राहुल निवासी शिकोहाबाद बताया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि गाड़ी में दो क्विंटल मांस मिला है। पूछताछ की जा रही है। मांस किसका है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें