फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 19एयूआरपी32- एसडीएम विजेता को ज्ञापन सौंपते राज्यकर्मचारी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। राज्य कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगे पूरी न करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए प्रदर्शन में राज्य कर्मियों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि राज्य कर्मचारी शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। इसके बावजूद सरकार राज्यकर्मियों के हितों को ध्यान में रखकर काम नहीं कर रही है। यदि शीघ्र समस्याओं का निराकरण न किया गया, तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। आंदोलन के बाद राज्य कर्मियों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विजेता को सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में शीघ्र समस्या निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
मंत्री अशोक सिंह, श्याम नरेश दुबे संयोजक कर्मचारी शिक्षक मोर्चा, रविंद्र नाथ द्विवेदी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, देवेंद्र सिंह यादव, केएन यादव, लल्लन कुशवाहा आदि राज्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एलआईसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एलआईसी कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीमा क्षेत्र एफडीआई की सीमा को 74 प्रतिशत करने, एलआईसी का शेयर मार्केट में सूचीबद्ध किए जाने का विरोध, लंबित वेतन आदि मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की जा रही है। जिसमें कामेश यादव, ओमजी शुक्ला, मनोकांत अवस्थी, धनंजय कुशवाहा, भूरेलाल, सतेंद्र यादव, विवेक भाठिया, निहारिका प्रजापति, प्रतिमा उपाध्याय आदि कर्मचारी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें