फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि के मयूर नृत्य की रही धूम

विज्ञापन
फोटो18एयूआरपी 10- मयूर नृत्य प्रस्तुत करती अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। औरैया प्रदर्शनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध शास्त्रीय नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा के नृत्य की धूम रही। प्रदर्शनी पंडाल में जुटी दर्शकों की भीड़ ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित औरैया प्रदर्शनी में जिले के लोगों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को देखने का मौका मिल रहा है। बुधवार की रात प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित शास्त्रीय नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा की ओर से प्रस्तुत किए गए महारास नृत्य देख लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान लट्ठ मार होली को देख मौजूद दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इस दौरान फूलों की होली के बीच जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, एडीएम रेखा एस चौहान ने फूलों की होली खेलकर आनंद लिया। इसके पूर्व आयोजित मयूर नृत्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में चरकुला नृत्य के दौरान कलाकार द्वारा सिर पर दीप जले चरकुला रखकर नृत्य देखकर दर्शकों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। नृत्यकला का अनूठा संगम देख लोगों ने जमकर वाहवाही की। लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में देर आखिरी तक दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें