फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठीपुर बंबा ओवरफ्लो, गांव और खेतों में घुसा पानी

विज्ञापन
18एयूआरपी13 - गांव में बंबा का पानी घुस गया है। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। ग्राम छछूंद में कोठीपुर बंबा ओवर फ्लो होने से पानी गांव में घुस गया। कई किसानों के खेतों में भी भर गया। लगभग चार बीघा में बरसीम, मूंग व आलू की फसल में पानी भरने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम छछूंद में कोठीपुर बंबा निकला हुआ है। किसान इसी से फसल की सिंचाई करते हैं। बुधवार को पुलिया बंद होने से पानी पुलिया से बाहर नहीं निकल सका और बंबा ओवर फ्लो हो गया। इससे पानी गांव में घुस गया।
रघुनाथ सिंह, कन्हैया, अशोक कुमार, राम किशन यादव के खेतों में भी पानी भर गया। सुबह गांव के लोगों को भी पानी भरे होने के चलते निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेई केपी सिंह ने बताया है कि बंबा में पानी उचित मात्रा में चल रहा था। किसानों ने खेतों में दूर पानी ले जाने के लिए पुलिया बंद कर दी। इससे पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें