फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर की थी हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
18एयूआरपी27- पुलिस की गिरफ्तर में दोनों आरोपी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कमाकर साथियों को दिए गए रुपये वापस मांगना हरजीत उर्फ सुनीता किन्नर को भारी पड़ गया। महाशिवरात्रि पर शराब पिलाकर साथियों ने ही योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए शव और कपड़ों को अलग-अलग बोरियों में भरकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नदी में मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को लाखन सिंह निषाद एवं भानू उर्फ सूरजभान निवासीगण डाक्टर का पुर्वा बहादुरपुर इगुठिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि सुनीता किन्नर लाखन सिंह के साले किन्नर छाया के संपर्क में आकर लाखन के घर पर पिछले तीन-चार माह से रह रहा था। सुनीता किन्नर विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में जाकर मोटी कमाई करता था। यह रुपया लाखन और उसके साले छाया को देता था। पिछले कुछ दिनों से सुनीता ने अपने रुपये वापस मांगना शुरू कर दिया था। शराब पीकर गाली गलौज भी करता था। इससे परेशान होकर लाखन सिंह ने अपने साले किन्नर छाया, पड़ोसी भानू के साथ सुनीता की हत्या की योजना बनाई।
लाखन सिंह 11 मार्च की शाम सुनीता को महाशिवरात्रि का मेला दिखाने बूढ़ादाना ले गया। वहां पर सुनीता को शराब पिलाई। बाद में भानू के खेतों पर बने अड्डे पर ले जाकर दोबारा शराब पिलाई। भानू और छाया ने दराती से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव एवं कपड़ों को अलग-अलग बोरियों में भरकर नदी में फेंक दिया। बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दराती भी बरामद कर ली है। गोताखोरों की मदद से नदी में फेंके गए मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। एक हत्यारोपी किन्नर छाया अभी भी फरार है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि आरोपियों ने पेट काट दिया था। इससे मौत हो गई।
विज्ञापन

ये है मामला
15 मार्च को सेंगुर नदी के किनारे बोरी में बंद एक शव मिला था। शव की शिनाख्त कानपुर देहात के असारतगंज रसूलाबाद निवासी रामवती ने अपने पति हरजीत उर्फ सुनीता किन्नर पुत्र सूबेदार सिंह के रूप में की थी। मृतक की पत्नी रामवती ने डाक्टर का पुर्वा निवासी लाखन सिंह एवं किन्नर के रूप में रहने वाले लाखन सिंह के साले शिवनारायण उर्फ छाया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें