फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बाइक सवार बदमाशों ने नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर रविवार शाम काली बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने साइकिल सवार युवक से 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। जबकि पुलिस पीड़ित के ही नशे में होने की बात कह घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

गांव नगला पाठक निवासी कमलेश कुमार रविवार देर शाम ऊंचा गांव में पिता से 15 हजार रुपये लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। उसने आरोप लगाया कि रास्ते में पड़ने वाले गांव टिकुरिया बाग के पास मुरादगंज की ओर से आए काली बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने शर्ट का कॉलर पकड़ उसे सड़क पर गिरा दिया। उसे मारपीट कर 15000 रुपये और फोन लूटकर फफूंद की ओर भाग गए। पीड़ित ने सोमवार को पत्नी उर्मिला के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष राम चंद्र गौतम ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर गए थे। युवक नशे में था। बाइक सवारों से बहस होने की बात पता चली है। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें