फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों पर 120 वृद्धजनों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
फोटो 01एयूआरपी38- 50 शय्या अस्पताल में बुजुर्गों को टीकाकरण से पहले जानकारी देती टीकाकर्मी रूबी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बुजुर्गों को बचाने के लिए अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई। पहले दिन दो केंद्रों पर 120 बुजुर्गों का वैक्सीनेशन किया गया। किसी भी केंद्र पर टीकाकरण के दौरान समस्या देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सोमवार को 50 शय्या अस्पताल में आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम और अन्य स्थानों से आए 100 बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। वहीं चिचौली स्थित अस्पताल में 20 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। टीकाकरण से पहले सभी लाभार्थियों को इसके फायदे बताए गए। 50 शय्या अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी रूबी ने बताया कि टीकाकरण के बाद अगर दिक्कत हो तो वह चिकित्सक से सलाह लें। सभी का रजिस्ट्रेशन किया गया। बताया कि दूसरी डोज लगाए जाने की तिथि मोबाइल पर मैसेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें