फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगी खोजने के साथ कुपोषितों की सूची बनाएंगी आशा

विज्ञापन
फोटो 24 एयूआरपी 26 - अधिकारियों की बैठक लेते डीएम सुनील कुमार वर्मा। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जनपद में एक से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस बार के अभियान में टीबी रोगियों के साथ-साथ कुपोषित बच्चों को भी खोजा जाएगा। फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों की सूची तैयार की जाएगी। मच्छर जनित रोगों से बचाव के विषय में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि इस अभियान में सभी गतिविधियों की कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का काम करें। ग्रामीण व शहरी केंद्रों के ग्राम पंचायत, नगर पालिका अधिकारी साफ-सफाई से संबंधित समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने बताया कि एक से लेकर 31 मार्च तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में एएनएम, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीमें जनपद भर में घर-घर भ्रमण कर संभावित मरीजों की खोजबीन करेंगी।
संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा। इस अभियान में खासतौर पर टीबी रोगियों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे लोग जिन्हें लगातार खांसी आ रही है और वजन कम हो रहा है, उन्हें चिह्नित कर टीबी की जांच की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ऐसे रोगियों को डॉट सेंटर भेजा जाएगा। कुपोषण को लेकर शुरू हुई मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से कुपोषित बच्चों को भी अभियान में खोजकर चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में कई विभाग करेंगे सहयोग
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिला पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन, कृषि, सिंचाई एवं उद्यान विभाग के साथ ही सूचना विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके लिए फ्रंट लाइन वर्कर की टीमें बनाई गई है। ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण भी शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें