फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसडी सॉफ्टवेयर पर दर्ज कराएं डाटा, नहीं रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में जिले के 140 विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए इलेक्शन स्टाफ डिप्लाटमेंट (ईएसडी) साफ्टवेयर लांच किया गया है। एडीएम ने 31 दिसंबर तक सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ्टवेयर में विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, चुनाव का समय करीब आते ही सरकारी विभागों के कर्मचारी ड्यूटी कटवाने की जुगत भिड़ाने लगते हैं। इस बार ऐसे लोगों की होशियारी नहीं चल सकेगी। सरकार ने जिले के सभी 140 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का ऑनलाइन विवरण दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिए चुनाव आयोग ने इलेक्शन स्टाफ डिप्लायमेंट (ईएसडी) साफ्टवेयर लांच किया है। सभी विभागों को लॉगिन आईडी भी उपलब्ध करा दी गई है।
एडीएम रेखाएस चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर 31 दिसंबर तक विवरण दर्ज कराने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि जो विभाग तय समय में विवरण दर्ज नहीं कराएंगे। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों का दिसंबर माह का वेतन विवरण दर्ज कराने के बाद ही निर्गत किया जाएगा। एडीएम के आदेश जारी होने के बाद सरकारी कार्यालयों में विवरण के दर्ज करने की कार्यवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें