फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती रहेगी आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अब 30 सितंबर के बाद भी चलती रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन को 1 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली जेईई मेन्स, नीट एवं एनडीए समेत अन्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था। इस ट्रेन के 3 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने के आदेश गए थे।
विज्ञापन

मार्च में लॉकडाउन के बाद सभी यात्री ट्रेनें रद्द कर दीं गईं थीं। अनलॉक शुरू होने के बाद फफूंद रेलवे स्टेशन पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अप एवं डाउन मार्ग की अवध, महानंदा एवं गोमती एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की गई, लेकिन फफूंद से आगरा के लिए सीधे कोई ट्रेन नहीं चलाई गई थी।
3 सितंबर से विभिन्न परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाली परीक्षार्थियों के लिए आगरा-लखनऊ के बीच चलने वाली 02179/02180 इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू किया गया था। इस ट्रेन को 30 सितंबर तक चलाए जाने के आदेश थे। इस ट्रेन के चलने से आगरा एवं कानपुर जाने वाले दैनिक यात्रियों को राहत मिल गई। हालांकि 30 सितंबर तक ही इस ट्रेन के चलने के आदेश के कारण दैनिक यात्री परेशान थे। शनिवार को इस ट्रेन में 30 सितंबर के बाद की तिथियों के भी आरक्षण होने शुरू हो गए। इससे यात्रियों को उम्मीद जगी कि यह ट्रेन 30 सितंबर को बंद नहीं होगी।
विज्ञापन

इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित मालवीय का कहना है कि अब यह स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर के बाद भी अगले आदेशों तक चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें