औरैया। एसपी सुनीति ने सोमवार को बैंकों की सुरक्षा की स्थिति जांची। उन्होंने बैंकों के बाहर और परिसर में मिले लोगों से पूछताछ की। साथ ही उन्हें सतर्कता बरतने की अपील की।
इस मौके पर एसपी ने लोगों से कोरोना महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुंह पर मास्क लगाने व सामाजिक दूरी अपनाने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैंकों के अंदर लगे सुरक्षा उपकरणों को देखा। साथ ही उनके काम करने या न करने के संबंध में भी जानकारी ली। गार्डों से ड्यूटी की जानकारी ली। कहा कि गार्ड की नजर हमेशा सतर्क रहनी चाहिए, जिससे बैंकों के अंदर व बाहर दोनों जगह अराजकतत्व घटना को अंजाम न दे सकें। उन्होंने एटीएम पर रुपये निकालने और मशीन से जमा करने वालों से सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने को कहा।