फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आवंटित हुई जमीन से दो किमी दूर बन रहा अन्नपूर्णा भवन

विज्ञापन
फोटो-22- कालाबोझ में यह जमीन खतौनी में अन्नपूर्णा भवन के लिए है दर्ज। संवाद
विज्ञापन
कुदरकोट। जिले में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्ययोजना पर सवाल उठ रहे हैं। कुदरकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालाबोझ में यह मामला सामने आया है। यहां आवंटित जमीन से दो किलोमीटर दूर भवन बनाया जा रहा है, जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन




राशनकार्ड धारकों को कोटे की दुकानों पर बेहतर सहूलियत देने के लिए अन्नपूर्णा भवन बन रहे हैं। इन भवनों में कोटेदार अपने घर के बजाय राशन वितरण करेंगे। इसके लिए बजट भी जारी हो चुका है। कालाबोझ में लेखपाल ने 309 नंबर में जमीन चिह्नित की थी। ग्राम समिति ने यह जगह दी और खतौनी में भी दर्ज कराया। लेकिन, अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्राम पंचायत के मजरा आरमपुर में शुरू कर दिया गया। तर्क दिया गया कि गांव में ट्रकों का आवागमन मुश्किल होगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कदम डीलरों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है। आरमपुर पहुंचने के लिए ग्रामीणों को दो किलोमीटर का सफर तय करना होगा। ग्रामीणों के एकजुट विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, अन्नपूर्णा भवन का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण को सुगम बनाना है। कालाबोझ में भवन के लिए जमीन विधिवत चिह्नित की गई थी। यह जमीन खतौनी में भी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद, निर्माण स्थल को बदलकर मजरा आरमपुर कर दिया गया। यह बदलाव ग्रामीणों के लिए अनावश्यक असुविधा पैदा कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरमपुर में ट्रकों का आवागमन आराम से संभव है। उनका आरोप है कि डीलरों को लाभ पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना उनके लिए मुश्किल होगा। विरोध बढ़ने पर निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है। अब जिले के प्रशासनिक अधिकारी इस पूरे मामले को सुलझाएंगे।
-
न तो प्रधान से ली सहमति और न ही प्रस्ताव
ग्राम पंचायत के मजरा आरमपुर में जिस जमीन पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। वहां के लिए ग्रामीणों के साथ प्रधान भी विरोध जता रहे हैं। कालाबोझ प्रधान कन्हैयालाल ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन का जहां पर निर्माण कराया जा रहा है। वहां के लिए सहमति भी नहीं ली गई है, न ही कोई प्रस्ताव ग्राम पंचायत से बनाया गया है। गांव के अंदर चिह्नित हुई जमीन पर यदि भवन बनता तो ग्रामीणों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।
-
ग्रामीण कर रहे निष्पक्ष जांच की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव आरमपुर में चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्राम कालाबोझ में सड़क किनारे स्थित भूमि संख्या 309 पर कराया जाए, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों की दृष्टि से उपयुक्त है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करने और लेखपाल की भूमिका की समीक्षा करने की अपील की है।
-
वर्जन
अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। वही तय करेंगे कि अन्नपूर्णा भवन दोनों में से किस जगह बनेगा
विज्ञापन

-गरिमा सोनकिया, एसडीएम, बिधूना

फोटो-22- कालाबोझ में यह जमीन खतौनी में अन्नपूर्णा भवन के लिए है दर्ज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें