फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान, चार डंपर पकड़े

विज्ञापन
फोटो-11- डंपर की जांच करते सदर एसडीएम। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
औरैया। शहर के जालौन रोड किनारे मौरंग मंडी के बाहर अवैध परिवहन की जांच अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तक जा पहुंची है। एसडीएम सदर के इस जांच अभियान का दायरा बढ़ने के साथ ही मालवाहकों के अवैध परिवहन कराने वाले माफियाओं में खलबली मची हुई है। शुक्रवार को चार डंपर एक बार फिर से पकड़े गए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम शुक्रवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंची। यहां पर बारी-बारी मालवाहकों की जांच की गई। चार डंपरों को इस दौरान अवैध खनिज परिवहन के मामले में पकड़ा गया। इन पर जुर्माना भी लगाया गया। करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग की भनक लगते ही मालवाहकों का टोल तक पहुंचना बंद तक हो गया। कागजों में दुरुस्त वाहन ही टोल से निकले। एसडीएम सदर अजय आनंद ने बताया कि चार डंपरों को पकड़ा गया है। इन पर जुर्माना लगाया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें