फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से मांगी 50 हजार की रंगदारी, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बिझाई प्रधान से गांव के ही कुछ लोगों ने 50 हजार की रंगदारी मांगी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रधान चरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 अगस्त 2021 को वह घर के बाहर बैठा था। इस दौरान गांव के हिमांशु कुमार, संदीप कुमार, कमलेश बाबू, जगत नारायण, राजेंद्र उर्फ राजकुमार अपने हाथों में लाठी डंडा एवं तमंचे लेकर आए।
आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि प्रधानी चलानी है, तो उन्हें 50 हजार रुपये दो। आरोप है कि रंगदारी देने से इंकार करने पर उक्त लोगों ने उसे पीटा। घर के अंदर घुसकर जान से मारने की नियत से हमला किया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें