फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा की खंदी कटने से 20 बीघा फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
फोटो 10 एयूआरपी -39 - खंदी कटने से खेतों में भरता पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में रविवार की सुबह खाकी बंबे में खंदी कटने से किसानों की 20 बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। इससे किसानों की हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जैतापुर में रविवार की सुबह करीब चार बजे अचानक खाकी बंबा में खंदी कट गई। जिससे खेतों में खड़ी करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खंदी कटने से किसान राकेश कुमार, मान सिंह, मुन्नी, हरि व सोमेश्वर आदि की फसल प्रभावित हुई है।
किसानों ने बताया कि खांदी कट जाने से उनकी खेतों में कटने के लिए पकी गेहूं की फसल बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। किसान खांदी बंद करने में जुटे हुए थे।
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत से निकलने वाले बंबा की पटरी बहुत ही पतली हो गई है। जिसके कारण खंदी कट गई। ग्राम प्रधान अभिषेक यादव ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें