फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : लोकतंत्र सेनानी का बीमारी से निधन

विज्ञापन
फोटो 06एयूआरपी-40- परमात्मा प्रसाद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना। केशीपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी परमात्मा प्रसाद (82) कई माह से लकवा की बीमारी के ग्रसित थे। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे, बृजमोहन मिश्रा, शिलनिधी सेंगर, देवेंद्र त्रिपाठी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि परमात्मा प्रसाद दुबे अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे। आपातकाल के दौरान वे कई माह तक मीसा कारागार में बंद रहे। वर्ष 2002 में मुलायम सिंह सरकार में लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा दिया गया था। परमात्मा प्रसाद दुबे ने शादी नहीं की थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव, लेखपाल सरिता, विमलेश मोहन ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। गांव के बाहर खेत पर भाई रामनाथ दुबे ने मुखाग्नि दी। पुलिस गार्द ने अंतिम सलामी दी। (संवाद)

फोटो 06एयूआरपी-41- सलामी देते पुलिस गार्द। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें