फोटो06एयूआरपी 34-परीक्षा केंद्र पर सीटिंग प्लान की जानकारी करते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले के आठ केंद्रों पर बुधवार को दो पालियों में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले किसी के चेहरे पर घबराहट दिखी तो कोई कड़ी धूप में पेड़ के नीचे खड़े होकर प्रश्नों के उत्तर रटता नजर आया। ज्यादातर परीक्षार्थी पेपर सरल और कठिन होने की अटकलें लगाते नजर आए। परीक्षा छूटी तो ज्यादातर परीक्षार्थी सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को लेकर चर्चा करते रहे।
तिलक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकली निधी, सोनम, प्रवीण ने बताया कि गणित व हिंदी प्रश्न कठिन थे, लेकिन सबसे ज्यादा सामान्य ज्ञान ने उलझाया। कुछ परीक्षार्थी की गई तैयारी से खुश नहीं दिखे। बताया कि जिस तरह की तैयारी थी, उस तरह के प्रश्न नहीं आए। जिले के आठ केंद्रों पर पंजीकृत 3901 परीक्षार्थियों में 760 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुबह की पाली में 3515 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 386 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दोपहर की पाली में पाली में पंजीकृत 3901 में 3527 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 374 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी/तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन संचालित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम केंद्रों का निरीक्षण किया।
इसके अलावा परीक्षा संचालन रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के प्रतिनिधि डॉ. यशार्थ गौतम पूरे समय परीक्षा केंद्रों के भ्रमण पर रहे। बताया कि परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रतिनिधि, सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक, दो सचल दल व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर उनके अलावा उप नोडल अधिकारीडॉ.राका राठौर, सहायक जिला समन्वयक डॉ. अरविंद सिंह के सख्त दिशा निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से शांति तरीके से परीक्षा संपन्न हुईं।
फोटो-06एयूआरपी-35- परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : AURAIYA