औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सिकरोड़ी मार्ग पर सरसों के खेत मे युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा गया। मृतक के हांथ पैर बंधे हुए मिले हैं। मुरादगंज-फफूंद रोड पर नैवरपुर गांव के पास सड़क किनारे गढ्डे में अधजली महिला का शव मिला है।
पुलिस दोनों मामलों की जोड़ कर तफ्तीश कर रही है। वहीं घटना स्थल से कुछ दूर हरियाणा नंबर की टैक्सी परमिट की कार लावारिश हालात में मिली। घटना की जानकारी पर सीओ प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मृतक का चेहरे पर पेचकस से वार किये गए हैं।
गले में पेचकस फंसा मिला है। कार नंबर से पुलिस ने मालिक हरिकिशन से संपर्क किया। उसने मृतक का नाम मुकेश (30) पुत्र धर्मपाल निवासी पलवल हरियाणा बताया है। मृतक कार चालक है। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी है।