फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: अचानक ब्रेक लगाने से बेकाबू होकर पलटी डीसीएम, चालक की मौत

Sun, 12 Dec 2021 04:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया जिले में सदर कोतवाली के मंडी गेट के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक की केबिन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को केबिन से बाहर निकाल शिनाख्त की।
विज्ञापन


परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर देहात जिले के सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर निवासी जैकी यादव (30) रविवार दोपहर डीसीएम लेकर भाड़ा लेने औरैया के करमपुर आ रहा था।

जैसे ही वह डीसीएम लेकर मंडी गेट के पास हाईवे पर पहुंचा, तभी अचानक से उसने ब्रेक लगा दिया। इससे बेकाबू हुई डीसीएम पलटने के साथ हाईवे किनारे रखे पत्थरों से जा टकराई। हादसे में चालक की केबिन में बुरी तरह फंस कर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम की केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव की पहचान करके परिजनों को सूचना दी।

कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज रफ्तार में था और अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें