फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: श्रद्धा और उत्साह के साथ लगाई मां के दरबार में हाजिरी

Wed, 24 Sep 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 24 एयूआरपी 41 -पंडाल में मौजूद भक्त। संवाद
विज्ञापन
औरैया। नवरात्र पर्व पर जिले भर में मां दुर्गे की धूम रही। बुधवार को भक्तों ने मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघटा का पूजन-अर्चन किया। आराधना कर भक्तों ने उनका आशीर्वाद लिया। मंदिरों व घरों में पूजन-अर्चन का दौर जारी है। भजन-कीर्तन भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर, बीहड़ स्थित मां मंगलाकाली मंदिर में दिन भर पूजन का दौर जारी रहा। भक्तों ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बिधूना कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन दुर्गा मंदिर और रूरूगंज के ज्वाला देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों पड़ालों में गूंजते जयकारों और देवी भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्त सुबह पांच बजे से ही पूजा-पाठ के लिए पहुंचने लगे।
कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूरे दिन भक्ति में समय बिताया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाई। रुरुगंज व भगत सिंह चौराहे, दिवियापुर रोड़ लोहिया नगर, आदि पड़ालों में सुबह शाम आरती के साथ भजन कीर्तन हुए। नवरात्र पर्व को लेकर व्रत-पूजन सामग्री और फलों की मांग अधिक होने से उनके दामों में भी बढ़ोतरी देखी गई।

फोटो 24 एयूआरपी 41 -पंडाल में मौजूद भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें