फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुल्हाड़ी से किया हमला, युवक ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहार। मारपीट के मामले में जांच कराने जिला अस्पताल जा रहे घायल युवक पर लड़कों ने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान हमलावर युवकों ने घायल की बाइक तोड़ दी और सड़क के नीचे खड्ड में फेंक कर भाग गए।
क्षेत्र के गांव पुरवा वले निवासी अखिलेश कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को अभद्र भाषा में गाना बजाने से गांव के ही कुछ युवकों को मना किया था। इसको लेकर रंजिश मानने वाले इन युवकों ने उसे व उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट ने पुत्र अभिषेक, अर्जुन, बेटी कंचन व रिश्तेदार रणवीर सिंह घायल हो गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह जब रणवीर सिंह बाइक से जिला अस्पताल जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जान बचाते हुए रणवीर सिंह पास स्थित पेट्रोल पंप में घुस गया। आक्रोशित हमलावरों ने युवक की बाइक तोड़ी और पंप के अंदर घुसकर रणवीर को पीटा।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुर्वा बले निवासी नीरज, कुलदीप, अंकित, शिवम, हर्ष व आलोक के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सहार विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें