फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिशन के चलते अधेड़ पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के गांव बंदीपुरवा में रंजिश को लेकर दबंगों ने अधेड़ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंदीपुरवा निवासी कमल नैन ने बताया कि नौ जुलाई की रात वह घर के बाहर सो रहा था। तभी गांव निवासी अजय, राहुल, मोनू व अनुराग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। इसमें उसके सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। चीख सुनकर आए परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
कमल नैन ने बताया कि हमला करने वाले लोग उससे रंजिश मानते हैं। दो माह पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि घायल की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें