फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक से की अभद्रता, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। सदर ब्लॉक के बंधा का पुर्वा में शुक्रवार को सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक से अभद्रता कर दी। मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बा के आर्यनगर निवासी अनीता दोहरे ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय बंधा का पुर्वा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मुकेश कुमार सिंह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आकर उनके साथ अभद्रता करते हैं। उन्हें प्राथमिक विद्यालय हरतौली के पूर्व शिक्षक शिवप्रताप सिंह फोन कर उकसाते हैं। शुक्रवार को भी मुकेश कुमार सिंह शराब के नशे में स्कूल आए। उन्होंने रोका तो वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सहायक अध्यापक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि बीईओ औरैया अजय विक्रम सिंह को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें