फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में एएसपी के गनर की मौत

Fri, 19 Sep 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी08- आरक्षी जितेंद्र की फाइल फोटो। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
औरैया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार एएसपी के गनर की मौत हो गई। हादसा शहर के दिबियापुर पर तड़के सुबह हुआ। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देख परिजन में कोहराम मच गया। सलामी देने के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया, जो मथुरा लेकर चले गए।
विज्ञापन

मथुरा थाना नौझील के गांव अरनदा गढ़ी रायपुर निवासी जितेंद्र सिंह (26) वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। औरैया में वह एएसपी आलोक मिश्रा के गनर थे। शहर में वह मोहल्ला बनारसीदास स्थित कोतवाली के पास परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार तड़के चार बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी शहर के दिबियापुर रोड पर भोले मंदिर तिराहे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षी को कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
वहां उपचार के दौरान आरक्षी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पत्नी ज्योति सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। आरक्षी के पांच बेटा व तीन साल की बेटी है। पुलिस की सूचना पर ताऊ हरवीर सिंह समेत अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। ताऊ ने बताया कि जितेंद्र 10 दिन पहले छुट्टी से वापस आए थे। जितेंद्र दो भाई, तीन बहनों में सबसे बड़े थे। पुलिस में भर्ती होने के बाद उनकी शादी हो गई थी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव शहर स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां अधिकारियों की मौजूदगी में सलामी देने के बाद परिजन उसे मथुरा ले गए। आरक्षी ने आकर्षक मूछों से विभाग में अलग पहचान बनाई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-19एयूआरपी08- आरक्षी जितेंद्र की फाइल फोटो। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें